Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

20 जनवरी से अब तक 1,563 भारतीयों को अमेरिका से किया गया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 17 July, 2025
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जानकारी दी है कि अमेरिका ने इस वर्ष 20 जनवरी से अब तक 1,563 भारतीय नागरिकों को देश से निर्वासित किया है। मंत्रालय ने बताया कि अधिकांश निर्वासितों को वाणिज्यिक उड़ानों से भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पिछले कार्यकाल (2017-2021) में अमेरिका ने 6,135 भारतीयों को निर्वासित किया था।
read more at Hindustan Times