Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

20 साल पहले बनने वाली थी सोनिया गांधी की बायोपिक, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' को मिला था रोल

short by शुभम श्रीवास्तव / on Saturday, 21 November 2026
2006 में सोनिया गांधी की बायोपिक 'सोनिया' बनाने की योजना थी जिसमें इटालियन ऐक्ट्रेस मोनिका बेलुची उनका किरदार निभाने वाली थीं। उन्हें 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' कहा जाता था। फिल्म का निर्देशन जगमोहन मुंद्रा करने वाले थे और यह पत्रकार रशीद किदवई की किताब पर आधारित थी। कांग्रेस के कानूनी नोटिस के बाद प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया।