Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

20 साल बाद बारबाडोस में फिर से देखा गया दुनिया का सबसे छोटा सांप

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 25 July, 2025
बारबाडोस में 20 साल बाद दुनिया के सबसे छोटे सांप 'बारबाडोस थ्रेडस्नेक' को फिर से देखा गया है। यह सांप 10 सेंटीमीटर तक लंबा हो सकता है और यह स्पेगेटी के एक धागे जितना पतला होता है। गौरतलब है, बारबाडोस थ्रेडस्नेक को पहली बार 1889 में देखा गया था और तब से इसे कुछ ही बार देखा गया है।