200 साल पुराना पेड़ काटने पर यूके में दो लोगों को सुनाई गई 4 साल जेल की सज़ा
इंग्लैंड के ऐतिहासिक सिकामोर गैप ट्री को काटने वाले डेनियल ग्राहम और डेम कैरुथर्स नामक दो लोगों को कोर्ट ने 4 साल 3 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। उन्होंने 200 साल पुराने इस ऐतिहासिक पेड़ को साल 2023 में काटा था। वहीं, पेड़ की कटाई से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैड्रियन वॉल को भी नुकसान पहुंचा था।
read more at News18 हिंदी


