200 साल पुराने पटना कलेक्ट्रेट भवन को गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दी मंज़ूरी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पटना (बिहार) स्थित 200-साल पुराने कलेक्ट्रेट भवन को गिराने की मंज़ूरी दे दी। कोर्ट ने कहा कि हर औपनिवेशिक इमारत को संरक्षित करने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल, याचिका में कहा गया था कि इमारत शहर की संस्कृति और विरासत का एक अनिवार्य हिस्सा है, इसीलिए इसे ध्वस्त करने के बजाय संरक्षित किया जाना चाहिए।
read more at हिन्दु्स्तान


