Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2009 में बचाई गई घायल हथिनी रजनी का मनाया गया 16वां बर्थडे, बनी वन्यजीव संरक्षण की मिसाल

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 8 October 2025
झारखंड के इचागढ़ गांव के पास वर्ष 2009 में वन विभाग को घायल अवस्था में मिली एक हथिनी का मंगलवार (7 अक्टूबर) को 'प्रतीकात्मक' 16वां जन्मदिन मनाया गया। 2009 में बचाए जाने के बाद हथिनी को 'रजनी' नाम दिया गया और हर साल वन्यजीव सप्ताह (2-8 अक्टूबर) के दौरान 7 अक्टूबर को उसका जन्मदिन प्रतीकात्मक रूप से मनाया जाता है।
read more at Hindustan Times