Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2014 के बाद 4000+ भारतीयों ने विदेशों में की खुदकुशी, खाड़ी देशों में गई सबसे अधिक जानें

short by अनिल कुमार / on Friday, 22 April, 2022
विदेश मंत्रालय के मुताबिक 2014 से अब तक विदेशों में भारतीयों द्वारा खुदकुशी के 4,005 मामले सामने आए हैं, जिसमें खाड़ी देशों में सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं। आंकडों के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में 1,121 जबकि, सऊदी अरब में 1,024, कुवैत में 425, ओमान में 351, मलेशिया में 254, ऑस्ट्रेलिया में 33 और अमेरिका में 19 घटनाएं सामने आईं।