2017-18 के ₹1 लाख करोड़ के मुकाबले 2022-23 में ₹139 लाख करोड़ पहुंचा यूपीआई लेनदेन
सरकार ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में यूपीआई लेनदेन की संख्या 8,375 करोड़ हो गई है जो वित्त वर्ष 2017-18 में 92 करोड़ थी। बकौल सरकार, 2017-18 में यूपीआई से ₹1 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ था जो 2022-23 में बढ़कर ₹139 लाख करोड़ तक पहुंच गया। 11 दिसंबर-2023 तक यूपीआई से 8,572 करोड़ लेनदेन हुए हैं।
read more at PIB


