2018 से 2022 के बीच इसरो ने यूएस समेत 19 देशों के 177 सैटेलाइट का किया सफल लॉन्च: केंद्र
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि इसरो ने जनवरी 2018 से नवंबर 2022 के बीच कुल 19 देशों के 177 सैटेलाइट का सफलपूर्वक प्रक्षेपण किया। इन 19 देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, फिनलैंड, इज़रायल, इटली, जापान, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, मलेशिया, नीदरलैंड्स, कोरिया गणराज्य, सिंगापुर, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड और यूनाइटेड किंगडम (यूके) शामिल हैं।
read more at राज्यसभा


