Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2018-19 के मुकाबले 2019-20 में 51,108 सरकारी स्कूल हुए बंद: यूडीआईएसई रिपोर्ट

short by अनिल कुमार / on Monday, 9 May, 2022
स्कूल शिक्षा विभाग की इकाई यूडीआईएसई की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 51,108 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं जबकि प्राइवेट स्कूल की संख्या में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 में सरकारी स्कूलों की संख्या 10,83,678 थी जो 2019-20 में घटकर 10,32,570 हो गई। वहीं प्राइवेट स्कूलों की संख्या 3,25,760 थी जो बढ़कर 3,37,499 हो गई है।