Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2019 से भारत सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को कोई ज़मीन नहीं दी गई: केंद्रीय मंत्री साहू

short by रघुवर झा / on Monday, 9 December, 2024
केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि 2019 से भारत सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को कोई ज़मीन नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, "भूमि राज्य का विषय है। इसलिए राज्य सरकारों द्वारा वक्फ बोर्ड को प्रदान की गई भूमि के संबंध में उनके मंत्रालय के पास कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।"
read more at भाषा