2019 से 2021 के बीच केंद्रीय सुरक्षा बलों के 177 कर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए: सरकार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि 2019 से 2021 के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 177 कर्मी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। राय ने कहा कि 2019-2021 के बीच सीआरपीएफ के सर्वाधिक (98) जवान शहीद हुए। इसके बाद बीएसएफ के (40), आईटीबीपी के (19) व असम राइफल्स के (13) जवान शहीद हुए।
read more at भाषा


