2019 से नवंबर-2021 तक ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ 5 लाख+ शिकायतें दर्ज: सरकार
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि अप्रैल 2019 से नवंबर 2021 के बीच राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन में ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कुल 5,12,919 शिकायतें दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से सबसे अधिक 64,924, उत्तर प्रदेश से 63,265 व दिल्ली से 50,522 शिकायतें मिली। वहीं, पश्चिम बंगाल से 38,582 शिकायतें दर्ज हुईं।
read more at PIB


