2022 में $1 मिलियन+ संपत्ति वाले 8,000 लोगों के भारत छोड़ने की है आशंका: रिपोर्ट
हेनली ऐंड पार्टनर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल $1 मिलियन से अधिक की संपत्ति वाले 8,000 लोगों के भारत छोड़ने की आशंका है। देश छोड़ने वाले ऐसे लोगों पर आधारित शीर्ष-10 देशों की सूची में रूस पहले, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। इसके बाद हॉन्ग-कॉन्ग, यूक्रेन, ब्राज़ील, यूके, मेक्सिको, सऊदी अरब और इंडोनेशिया का स्थान है।
read more at Moneycontrol


