2022 में प्रवासी भारतीयों ने $100 बिलियन भेजे भारत, 2021 के मुकाबले 12% अधिक: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 'प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन' में कहा, "2022 में प्रवासी भारतीयों ने करीब $100 बिलियन भारत भेजे जो 2021 के मुकाबले 12% अधिक है।" उन्होंने प्रवासी भारतीयों को 'भारत का वास्तविक राजदूत' बताते हुए भारतीय उत्पादों का इस्तेमाल करने की अपील की ताकि देश के अलग-अलग ब्रैंड का दुनियाभर में प्रचार हो सके।
read more at लेटेस्टली


