Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2022 में वीज़ा और मास्टरकार्ड का प्रदर्शन सर्वाधिक निराशाजनक होगा: अरबपति चमाथ

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 4 January 2022
श्रीलंका में जन्मे कनाडाई अरबपति वैंचर कैपिटलिस्ट चमाथ पालिहापितिया ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि वीज़ा, मास्टरकार्ड व इनके जैसी पारंपरिक भुगतान प्रणालियों के पूरे तंत्र का 2022 में व्यावसायिक प्रदर्शन सर्वाधिक निराशाजनक रहने वाला है। उन्होंने कहा कि इन भुगतान प्रणालियों का एक काल्पनिक द्वयधिकार है जिसकी ज़रूरत नहीं है। बकौल चमाथ, वेब3 आधारित पेमेंट प्रोजेक्ट्स इन्हें पछाड़ेंगे।