Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
2023 में रिकॉर्ड 4,314 भारतीय मुस्लिम महिलाओं ने बिना 'महरम' के किया हज
short by शिव / on Wednesday, 12 July, 2023
दिल्ली हज कमिटी की प्रमुख कौसर जहां ने बताया है कि 2023 में रिकॉर्ड 4,314 भारतीय मुस्लिम महिलाओं ने बिना 'महरम' (रक्त संबंध वाले पुरुष) के हज किया है। कौसर ने बताया कि 2018 में बिना 'महरम' के हज पर जाने की अनुमति दी गई थी। बकौल कौसर, 2018-2022 के बीच 3,400 महिलाएं बिना 'महरम' के हज पर गई थीं।
read more at ANI