Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023 के आखिरी कारोबारी दिन 170 अंक टूटा सेंसेक्स; निफ्टी 21,731 पर हुआ बंद

short by अनिल कुमार / on Friday, 29 December, 2023
2023 के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 170.12 अंक (0.23%) टूटकर 72,240.26 अंक पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 47.30 अंक (0.22%) गिरकर 21,731.40 के स्तर पर बंद हुआ। 30 दिसंबर 2022 को सेंसेक्स 60,840.74 अंक पर जबकि निफ्टी 18,105.30 अंक पर था। 2023 में शेयर बाज़ार के निवेशकों की संपत्ति ₹80.62 लाख करोड़ बढ़ी है।