Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023-24 में विप्रो के शीर्ष अधिकारियों की कमाई रही कितनी?

short by रौनक राज / on Thursday, 23 May, 2024
आईटी कंपनी विप्रो के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन रिशद प्रेमजी को वित्त वर्ष 2023-24 में कुल $769,456 (₹6.40 करोड़) का पैकेज मिला जिसमें उनके वेतन व भत्ते के $692,641 भी शामिल थे। इस दौरान विप्रो की सीएफओ अपर्णा अय्यर ने कुल $223,043 की कमाई की। वहीं, विप्रो के तत्कालीन सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में $20 मिलियन से अधिक कमाए।
read more at Moneycontrol