2024 के पहले 6 माह में जापान में अकेले रहने वाले 37,000 लोग अपने घरों में मृत मिले
जापान की पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 की पहली छमाही के दौरान जापान में अकेले रहने वाले 37,000 से अधिक लोग अपने घरों में मृत पाए गए हैं। इनमें से लगभग 4,000 लोगों के शव उनकी मौत के एक महीने बाद मिले थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जापान में वर्तमान में दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग आबादी है।


