Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे भारतीय-अमेरिकी ऑन्ट्रेप्रेन्योर विवेक रामास्वामी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 22 February, 2023
भारतीय-अमेरिकी ऑन्ट्रेप्रेन्योर विवेक रामास्वामी ने 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हाल ही में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने वालीं निक्की हेली के बाद 37-वर्षीय रामास्वामी राष्ट्रपति पद के दूसरे भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। स्ट्राइव एसेट मैनेजमेंट और रोइवेंट साइंसेज़ जैसी कंपनियों की स्थापना करने वाले रामास्वामी ने कहा, "यह राजनीतिक नहीं, सांस्कृतिक अभियान होगा।"