2024 के घोषणापत्र में 'ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लाने' का वादा करना होगा: पृथ्वीराज चव्हाण
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को कहा कि पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में 'ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लाने' का वादा करना होगा। उन्होंने उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित पार्टी के 3-दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन बैठक के बाद यह बात कही। बकौल चव्हाण, "मौजूदा बीजेपी (सरकार) से ईवीएम बैन करने का आग्रह व्यर्थ है।"
read more at हिन्दुस्तान


