Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2024 तक विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर रेड होती रहेगी: अमानतुल्लाह के घर पर हुई रेड पर राउत

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 10 October, 2023
'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव होने तक विपक्षी नेताओं के ठिकानों पर ईडी छापेमारी करती रहेगी। राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में हमने 10-12 लोगों के नामों की लिस्ट ईडी को दी, क्या ईडी उनके पास जाएगी?"