2024 में आज सूर्य के सबसे नज़दीक होगी पृथ्वी
2024 में आज (3 जनवरी) के दिन पृथ्वी और सूर्य सबसे नज़दीक होंगे जिसे 'पेरिहीलियन डे' परिघटना कहा जाता है। आज पृथ्वी की सूर्य से दूरी तकरीबन 14.8 करोड़ किलोमीटर होगी। नासा के मुताबिक, पृथ्वी की कक्षा अंडाकार होती है और यह हर साल जनवरी में सूर्य के सबसे नज़दीक होती है। 2023 का 'पेरिहीलियन डे' 4 जनवरी को था।
read more at ABP Live


