2024 में चालू होगा जेवर एयरपोर्ट, भारत का पहला प्रदूषण मुक्त एयरपोर्ट होगा: यूपी सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जेवर स्थित नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट 2024 में चालू होगा। उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जो प्रदूषण मुक्त होगा और यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। बकौल योगी, एयरपोर्ट निर्माण में ₹34,000 करोड़ का निवेश होगा और 1 लाख से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा।
read more at ANI


