Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2024-25 से साल में दो बार एडमिशन दे सकेंगे भारतीय विश्वविद्यालय

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 11 June, 2024
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से भारतीय विश्वविद्यालय साल में 2 बार छात्रों को एडमिशन दे सकेंगे। बकौल जगदीश, अगले साल से विश्वविद्यालयों में जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में एडमिशन होंगे। जगदीश ने कहा कि इससे विश्वविद्यालयों में साल में 2 बार कैंपस प्लेसमेंट होंगे जिससे रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।