2025 में पुरुष टी20 एशिया कप की मेज़बानी करेगा भारत: एशियन क्रिकेट काउंसिल
एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के मुताबिक, वर्ष 2025 में पुरुष टी20 एशिया कप की मेज़बानी भारत करेगा। वहीं, वर्ष 2027 में वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश एशिया कप की मेज़बानी करेगा। गौरतलब है कि भारत में टी20 फॉर्मेट और बांग्लादेश में 50 ओवर के फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में 13-13 मैच खेले जाएंगे।
read more at भाषा


