2025 में रास्ते खुले हैं, समय बलवान होता है: लालू यादव से मुलाकात के बाद पशुपति पारस
एलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस ने पटना में अपने आवास पर बुधवार को दही-चूड़ा भोज में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद 'एबीपी न्यूज़' से कहा कि लालू यादव ने आकर मान बढ़ाया। उन्होंने कहा, "एनडीए मुझे अपना हिस्सा नहीं मानती। 2025 में रास्ते खुले हैं। इंतज़ार कीजिए समय का क्योंकि व्यक्ति नहीं बल्कि समय बलवान होता है।"
read more at ABP न्यूूज़


