2026 में नए नाम के साथ दोबारा शुरू हो सकती है चैंपियंस लीग: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियंस लीग टी20 को 'वर्ल्ड क्लब चैंपियनशिप' के नाम से 2026 में दोबारा शुरू किया जा सकता है। बकौल रिपोर्ट्स, इस टूर्नामेंट में आईपीएल, पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश लीग और द हंड्रेड सहित कई लीग्स की टॉप टीमें हिस्सा ले सकती हैं। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार चैंपियंस लीग जीत चुकी है।
read more at News24 हिंदी


