Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: मॉर्गन स्टेनली

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Tuesday, 8 November, 2022
अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 10 वर्षों में भारत की जीडीपी मौजूदा $3.4 ट्रिलियन से बढ़कर $8.5 ट्रिलियन हो जाएगी। बकौल रिपोर्ट, भारत हर वर्ष अपनी जीडीपी में $400 अरब जोड़ेगा जो इससे पहले सिर्फ चीन और अमेरिका ने किया है।