Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

21 जून के लिए दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, सुबह 4 बजे से शुरू होगी सेवा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 19 June, 2025
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। डीएमआरसी के मुताबिक, 21 जून को मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी। बकौल डीएमआरसी, सभी लाइनों पर रोज़ाना के टाइम-टेबल के अनुसार यात्री सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।