Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

21 नवंबर को गुजरात के सूरत और राजकोट में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी

short by पीयूषा शर्मा / on Saturday, 19 November, 2022
कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात के राजकोट और सूरत में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश व गुजरात चुनाव के मद्देनज़र राहुल गांधी ने अब तक चुनाव प्रचार नहीं किया है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे।
read more at भाषा