21 वर्षीय बाइकर की हादसे में मौत के बाद एमपी में उसके परिवार ने तेरहवीं पर बांटे 21 हेलमेट
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) में चंद्रशेखर नामक 21-वर्षीय युवक की बाइक हादसे में मौत के बाद उसके परिवार ने उसकी तेरहवीं पर 21 युवाओं को हेलमेट बांटे जिसका वीडियो सामने आया है। परिवार ने कहा, "उसने (चंद्रशेखर) हेलमेट पहना होता तो वह आज हमारे बीच होता...जो दुख हमने सहा वह किसी परिवार पर ना आए इसलिए सब हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।"
read more at Public


