Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने बनाया आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 30 April, 2023
राजस्थान रॉयल्स के 21-वर्षीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल-2023 का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। उन्होंने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 चौके और 8 छक्के की बदौलत 124(62) का स्कोर बनाया और यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है। आईपीएल-2023 का पिछला सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 104(51) था जो केकेआर के वेंकटेश अय्यर ने बनाया था।
read more at IPLT20