Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'210 किमी दौड़कर' लखनऊ में यूपी के सीएम योगी से मिलने पहुंची 10-वर्षीय बच्ची

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 17 April 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज की 10-वर्षीय धाविका काजल निषाद से मुलाकात की। काजल ने बताया, "मैं 5 दिन में 210 किलोमीटर दौड़कर यहां पहुंची।" मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बच्ची की लगन और परिश्रम की सराहना की और उसे स्पोर्ट्स किट व जूते भेंट किए।