Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

22 मई को राजस्थान के करणी माता मंदिर के दर्शन करेंगे PM मोदी

short by श्वेता यादव / on Friday, 16 May, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। करणी माता मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में राजपूत राजाओं ने करवाया था और इन्हें बीकानेर राजघराने की कुलदेवी माना जाता है।