22 वर्षीय तिलक वर्मा ने जड़ा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक
भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने बुधवार को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। 22 वर्षीय तिलक ने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। गौरतलब है, तिलक अपना 23वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं और वह टी20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज़ हैं।
read more at ESPNcricinfo


