22 साल के एंज़ो फर्नांडिस बने इतिहास के सबसे महंगे अर्जेंटीनियाई फुटबॉलर
मिडफील्डर एंज़ो फर्नांडिस इतिहास के सबसे महंगे अर्जेंटीनियाई फुटबॉलर बन गए हैं। 22 वर्षीय एंज़ो को चेल्सी ने बेनफीका से ट्रांसफर डेडलाइन के दिन €121 मिलियन (₹1,000 करोड़ से अधिक) में खरीदा है। एंज़ो ने इस मामले में गोंज़ालो हिग्वैइन (€90 मिलियन, नैपोली से जुवेंटस- 2016) को पछाड़ा है और वह प्रीमियर लीग के सबसे महंगे फुटबॉलर भी बने हैं।
read more at The Independent


