23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव तन्मय लाल ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक यात्रा है। यह यात्रा नेताओं के बीच हाल की उच्चस्तरीय बातचीत पर आधारित होगी।''


