Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

23 वर्षीय टीवी ऐक्टर अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में हुई मौत, देने जा रहे थे ऑडिशन

short by खुशी / on Friday, 17 January, 2025
टेलीविज़न धारावाहिक 'धरती पुत्र नंदिनी' फेम ऐक्टर 23-वर्षीय अमन जायसवाल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई है। धारावाहिक के राइटर धीरज मिश्रा ने बताया कि अमन ऑडिशन देने जा रहे थे जिस दौरान जोगेश्वरी हाइवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बकौल रिपोर्ट्स, अस्पताल पहुंचाने के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी।