Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट और 10 कैरेट के सोने में क्या अंतर है?
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 11 October, 2025
24 कैरेट गोल्ड 100% शुद्ध होता है और इसमें किसी तरह के धातु की मिलावट नहीं होती है। 24 कैरेट सोना सबसे नाज़ुक होता है। 22 कैरेट गोल्ड की शुद्धता 91.6%, 18 कैरेट की 75%, 14 कैरेट की 58.3% और 10 कैरेट की शुद्धता 41.7% होती है। बाकी हिस्से में कॉपर, सिल्वर या ज़िंक जैसे धातुओं का मिश्रण रहता है।
read more at World Gold Council