Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 5 September, 2024
हज़ारीबाग (झारखंड) में गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाज़ी हुई जिसमें एक कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। 24-घंटे के भीतर वंदे भारत ट्रेन पर हुए पथराव की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बुधवार को लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत पर वाराणसी में पत्थरबाज़ी हुई थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।