Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

24 घंटे में 150 रेस्टोरेंट गया नाइजीरिया का फूड कंसल्टेंट, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

short by तान्या झा / on Friday, 16 August, 2024
नाइजीरिया के एक 22 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर और फूड कंसल्टेंट ब्रायन न्वाना ने 24 घंटे में 150 रेस्टोरेंट पहुंचकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक अमेरिकी यूट्यूबर के नाम था जो 24 घंटे में 100 रेस्टोरेंट पहुंचा था। ब्रायन बिना किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किए, पैदल चलकर ही इन रेस्टोरेंट्स में पहुंचे।
read more at Times Now