Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

24 घंटे अपने कमर में पिस्टल रखता हूं, आत्मरक्षा में अपराधियों को ढेर कर दूंगा: जेडीयू विधायक

short by अनिल कुमार / on Saturday, 9 March, 2024
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर (बिहार) में शुक्रवार को कहा कि पुलिस प्रशासन अगर सतर्क और सजग हो जाए तो अपराधी अपराध करने से पहले सोचेंगे। मंडल ने कहा, "मैं अपनी सुरक्षा में 24 घंटे अपनी कमर में पिस्टल रखता हूं और मेरे सामने कोई अपराधी आएगा तो उसे नहीं छोड़ूंगा। मैं आत्मरक्षा में अपराधियों को ढेर कर दूंगा।"