भारत में हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 1986 में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को विधेयक के रूप में पारित किया गया था। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भारत के राष्ट्रपति की सहमति से लागू हुआ था जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के आंदोलन के महत्व, उनके अधिकारों व दायित्वों के बारे में जागरूक करना है।