24 वर्षीय अमलान बने भारत के सबसे तेज़ पुरुष धावक, 10.25 सेकेंड में दौड़े 100 मीटर
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) में अखिल भारतीय इंटर रेलवे ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 24-वर्षीय अमलान बोरगोहेन 10.25 सेकेंड में 100-मीटर दौड़कर भारत के सबसे तेज़ पुरुष धावक बन गए हैं। उन्होंने अमिया मलिक को पीछे छोड़ा है जिन्होंने 2016 में 10.26 सेकेंड में 100-मीटर दौड़ने का नैशनल रिकॉर्ड बनाया था। गौरतलब है, बोरगोहेन का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10.34 सेकेंड में आया था।


