Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

24 वर्षीय कार्तिकेयन मुरली बने क्लासिकल चेस में मैग्नस कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 19 October, 2023
24 वर्षीय कार्तिकेयन मुरली क्लासिकल चेस में विश्वनाथन आनंद और पेंटाला हरिकृष्ण के बाद मैग्नस कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कार्तिकेयन ने कतर मास्टर्स 2023 के सातवें राउंड में दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी कार्लसन के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज की। कार्तिकेयन 2015 में ग्रैंडमास्टर बने थे।