25 नवंबर को नोएडा एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी: जेवर विधायक
गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का भूमि पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि एयरपोर्ट का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के आधार पर हो रहा है।


