25 वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंची मलेशिया की मुद्रा रिंगित
मलेशियाई मुद्रा रिंगित 25 वर्षों के अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.3% लुढ़ककर 4.7625 के स्तर पर आने वाली रिंगित इस साल एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने के मामले में जापानी मुद्रा येन के बाद दूसरे स्थान पर है। इज़रायल-हमास युद्ध के बीच डॉलर की मांग में तेज़ी से यह गिरावट आई है।
read more at Moneycontrol


