25 से 50 साल की उम्र के लोगों में ज़्यादा देखने को मिलते हैं पाइल्स के लक्षण: डॉक्टर
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के ज़िला अस्पताल के सर्जन डॉक्टर धीरज राज ने बताया है कि पाइल्स के लक्षण आमतौर पर 25 से 50 साल की उम्र के लोगों में ज़्यादा देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण कम पानी पीना, कम फाइबर वाला भोजन, ज़्यादा तेल और मसालेदार खाना, नॉनवेज और फास्ट फूड का अधिक सेवन है।
read more at News18 हिंदी


